
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा पर कथित हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष ने कोतवाली में तहरीर
देते हुए बच्चों से मारपीट और फायरिंग के आरोप लगाए हैं। एक बच्चे के पैर पर गाड़ी चढ़ाने की बात भी सामने आई है। दूसरे पक्ष का कहना है कि पेशबंदी के लिए सपा नेता शेखर शर्मा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविक टाक ने कहा है कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले में जांच कराई जा रही है।
पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, दूसरे पक्ष के आवास विकास निवासी शशांक शेखर सिंह ने भी पुलिस को मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी है। शशांक
शेखर का कहना है कि 31 जुलाई को उनकी बेटी को लेने उनके भांजे और भतीजे तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल गए थे।

वहां टाटा जेस्ट चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। जब बच्चों ने टोका तो टाटा जेस्ट में बैठे लोगों ने गालियां और धमकी देना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
कहा है कि बच्चे गाड़ी से वापस घर लौटने लगे तो रास्ते में सपा नेता शेखर शर्मा ने अपने हाते के पास उनकी गाड़ी रोकी। फिर अपने साथियों के साथ बच्चों को गाड़ी से खींचकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद चमरौड़ी तिराहा पर सपा नेता ने फिर अपने साथियों के साथ बच्चों से मारपीट की। बच्चों के हाथों-पैरों व शरीर पर गंभीर चोटें भी आईं हैं।

साथ ही फायरिंग भी चलाई। गोली स्कार्पियो में पहिए के पास लगी। शिकायत में कहा गया है कि सपा नेता के साथ आपराधिक प्रवृत्ति के 8-10 लोग मौजूद थे। कहा है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..
