
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस महिला मोर्चा ने जेन जी को गटर जनरेशन कहने पर सांसद कंगना रनौत पर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। साथ ही कांग्रेस महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने हुसैनगंज थाने में सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तहरीर दी है। दरअसल, सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल में जेन-जी को ‘गटर जनरेशन’ कहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग
इस विवादित बयान पर कंगना की लगातार आलोचना हो रही है। आज कांग्रेस की महिला पदाधिकारी राजधानी लखनऊ में भाजपा की हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना के खिलाफ थाने पहुंची। कांग्रेस महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि कंगना रनौत ने देश की नई पीढ़ी, छात्र-छात्राओं और महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों को गाली दी है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता
कहा कि कंगना ने प्रदर्शनकारियों के लिए “गटर की पीढ़ी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही कहा कि ये लड़कियां कभी अच्छी गृहिणी नहीं बन सकती। कंगना के इस बयान को लेकर काफी हल्ला मचा है। लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..
कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..
