
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आरडीए के आदेश पर मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
मुरादाबाद कमिश्नर की अगली सुनवाई तक रोक
बताते चलें कि रामपुर डीएम अजय द्विवेदी ने बिना नक्शा बने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट की ओर से प्राधिकरण अध्यक्ष व कमिश्नर कोर्ट में अपील दाखिल हुई थी।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा
यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर 28 जुलाई को सुनवाई होनी है। मामले में यूनिवर्सिटी अधिवक्ता मो. जुनैद एजाज का कहना है कि आरडीए अध्यक्ष ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक लगाई है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर
अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..
यूपी में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर
