
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक संविदाकर्मी ने शराब को लेकर पारिवारिक कलह के बाद खौफनाक कदम उठा लिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन मार्ग मूसानगर के रामजीत ने बताया कि उनका बेटा जितेश (31) देर रात नशे में घर पहुंचा।
नशे में पत्नी से विवाद की बात..
घर में पत्नी रोशनी से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह पिता ने देखा तो बेटे का शव घर में फंदे पर लट रहा था।
वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संविदा कर्मी थे। परिवार में एक 5 साल का बेटा भी है। पिता रामजीत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने सुसाइड कर ली है।
ये भी पढ़ें: बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, दो गिरफ्तार-एक को लगी गोली
बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, दो गिरफ्तार-एक को लगी गोली
