
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक प्राचीन मंदिर से देवी प्रतिमा चोरी हो गई है। लोगों का कहना है कि चोरी गई प्रतिमा कीमती धातु से निर्मित है। घटना से लोग हैरान हैं। वहीं पुलिस ने जानकारी मिलते ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामला बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित भीखार देवी मंदिर का है।
बांदा के जसपुरा क्षेत्र का मामला
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए जब पुजारी और लोग मंदिर पहुंचे। तो उन्हें मंदिर के गर्भगृह में रखी देवी प्रतिमा गायब मिली। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत
ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा की कीमत लाखों में है। मां भीखर देवी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह का कहना है कि शनिवार-रविवार रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना की है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दलितों की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा-डीएम कार्यालय में..
सुबह 4 बजे सबसे पहले पुजारी नरेंद्र पांडे पूजा करने पहुंचे तो प्रतिमा गायब थी। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। थाना प्रभारी ऋषिदेव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ट्रस्ट के संरक्षक ने रिपोर्ट लिखाई है।
ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..
महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश
बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत
जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..
