
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट जिले में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चित्रकूट के मऊ ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ता घुस गया। पागल कुत्ते ने स्कूल में दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। काफी प्रयास के बाद शिक्षकों ने कुत्ते को बाहर खदेड़ा। दोनों बच्चों को स्वास्थ केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
मऊ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय की घटना
जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के मऊ ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय आज रोज की तरह बच्चे पढ़ रहे थे। बताते हैं कि तभी विद्यालय की दीवार कूदकर एक पागल कुत्ता स्कूल में घुस गया। कुत्ते ने वहां पढ़ रहे बच्चों पर हमला करते हुए काटना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया
स्कूल के शिक्षकों ने डंडों और पत्थरों से कुत्ते को बाहर खदेड़ा। लेकिन तबतक कुत्ता दो बच्चों को बुरी तरह से काट चुका था। बच्चों के चेहरे कुत्ते ने काटकर गहरे जख्म कर दिए। 65 बच्चों वाले स्कूल में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
जिला अस्पताल में चल रहा बच्चों का इलाज
दोनों बच्चों को परिजन स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। साथ ही एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, स्काॅर्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
सीओ फहदअली और एबीएसए कृष्णदत्त पांडे ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ की जानकारी ली। उधर, गांव के लोगों में पागल कुत्ते को लेकर डर बना हुआ है।
बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे
बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम
बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..
बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया
बांदा में भीषण हादसा, स्काॅर्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत
