
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू हो गया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं
राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंगलवार यानी आज से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आम लोगों के वाहन भी रफ्तार भर सकेंगे।
3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी
लखनऊ से कानपुर तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा कर लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में 4850 करोड़ की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ।

सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में उद्घघाटन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हरदोई-लखनऊ 32 किमी के चौड़ीकरण के फायदे भी बताए। उद्घघाटन के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, कानपुर सांसद रमेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
लखनऊ से सीतापुर 6 बनेगा हाइवे
बताया गया है कि लखनऊ से सीतापुर के लिए 6 लेन और किसान पथ के किनारे सर्विस रोड बनाई जाएगी। मंत्री गडकरी ने कहा कि लखनऊ के शहीद पथ पर 23 किलोमीटर लंबा विश्वस्तरीय मल्टी-लेयर कारिडोर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी प्रशंसा की।
ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर
CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान
यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को कमान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी का बड़ा योग संदेश..
