
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदा पुलिस टीम ने9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के कब्जे से 52.47 हजार कैश, 10 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है।
बांदा शहर के रहने वाली हैं सभी 9 ठग
यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने प्रेसवार्ता में दी। बताते हैं कि साइबर क्राइम पुलिस को एक बैंक खाते के संबंध में सूचना मिली। यह खाता संदिग्ध था। विभिन्न माध्यमों से लोगों से ठगी कर रकम इस खाते में मंगाई जाती थी।

पुलिस ने इस खाताधारक को मवई बाइपास के पास से पकड़ा। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे घेराबंदी कर चार पहिया वाहन बोलेरो में बैठे 9 अन्य ठगों को और पकड़ा।
खुलासे करने वाली टीम को 20 हजार ईनाम
ये सभी फोन हैक कर लोगों से रकम ठगते थे। बाद में फोन और सिम नष्ट कर देते थे। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है।
ये हैं पकड़े गए 9 साइबर ठग
- – प्रेम प्रकाश पुत्र भैरम प्रसाद निवासी वार्ड-4, जवाहर नगर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पास, नरैनी (बांदा)
- – सूरज पुत्र सुरेश निवासी बिजलीखेड़ा, बांदा शहर।
- – समीर पुत्र सुनील कुमार निवासी किरन कालेज चौराहा, बांदा शहर।
- – अभिषेक पुत्र राजू निवासी जरैली कोठी, बांदा शहर।
- – जीतू पुत्र राजेश निवासी कंचनपुरवा, बांदा शहर।
- – योगेश पुत्र चुनबाद निवासी पल्हरी, शहर कोतवाली क्षेत्र बांदा।
- – कृष्णा पुत्र महेश निवासी डिग्गी चौराहा, बांदा शहर।
- – सुशील कुमार पुत्र श्रीराम गोपाल निवासी कनवारा, बांदा कोतवाली क्षेत्र।
- – मुकेश कुमार पुत्र नत्थू निवासी सहरी मटौंध थाना क्षेत्र, बांदा।
बांदा में अब छात्रा से 55 हजार की ठगी, पहले महिला कारोबारी से ठगे थे 50 हजार
बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा: बिसंडा में लवमैरिज के चक्कर में सास की हत्या करने वाला गिरफ्तार
बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या
