Monday, July 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू

एसपी आफिस के बाहर खड़ी पीड़ित महिला व अन्य।
परिजनों संग पति की शिकायत देने पहुंची महिला।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसपी बांदा पलाश बंसल से की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरा मामला शहर के फूटाकुआं मोहल्ले का है। वहां की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के आरोप हैं कि उसके पति के दूसरे महिला से अवैध संबंध हैं।

शहर के फूटाकुआं क्षेत्र का मामला

इन संबंधों का विरोध करने पर पति  उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष के बाकी सदस्यों पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दुकानदार पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार-पढ़ें पूरा मामला..

जानकारी के अनुसार, फूटा कुआं मोहल्ले की सोनी राजपूत का कहना है कि उनकी शादी को 18 साल हो चुके हैं। वह लगातार पति की पिटाई का शिकार हो रही हैं। महिला सोनी के आरोप हैं कि उनके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर

वह विरोध करती हैं तो पति उनकी बेरहमी से पिटाई करता है। अब पति हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में पुलिस अलर्ट, CM Yogi के दौरे से पहले सुरक्षा जांचने पहुंचे ADG  

दर्दनाक: बांदा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम-यह वजह..

बांदा में पुलिस अलर्ट, CM Yogi के दौरे से पहले सुरक्षा जांचने पहुंचे ADG

बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर..

बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं

बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..

बांदा डीएम ने ‘पौधों की बारात’ को दिखाई हरी झंडी