
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मानसून अचानक सुस्त पड़ गए हैं। प्रदेश में बारिश रुक गई है। रविवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में उमस वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 7 जुलाई तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, दो दिन दक्षिणी जिलों जैसे बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में बारिश के हालात बने रहेंगे। इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
8 जुलाई से फिर अच्छी बारिश की संभावना
रविवार को तराई, पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 5 से 7 जुलाई के बीच बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में हल्की बारिश होगी।
ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
उन्होंने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश में फिर अच्छी बारिश के आसार हैं।
इन जिलों उमस वाली भीषण गर्मी का अलर्ट
लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बाराबंकी, बलरामपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, अमेठी, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रायबरेली व आसपास।
ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम
यूपी मौसम: बरेली में रिकाॅर्ड बारिश-बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट
‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
