यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मानसून अचानक सुस्त पड़ गए हैं। प्रदेश में बारिश रुक गई है। रविवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में उमस वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 7 जुलाई तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, दो दिन दक्षिणी जिलों जैसे बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में बारिश के हालात बने रहेंगे। इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
8 जुलाई से फिर अच्छी बारिश की संभावना
रविवार को तराई, पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 5 से 7 जुलाई के बीच बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में हल्की बारिश होगी।
ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
उन्होंने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश में फिर अच्छी बारिश के आसार हैं।
इन ज...
