Saturday, July 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में बाइक चोर।
पुलिस हिरासत में बाइक चोर और बोरों में बाइकें।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस ने बोरों में भरकर चोरी की बाइकें ले जाते एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बोरों में चोरी की बाइकों का यह चौंकाने वाला मामला अतर्रा में सामने आया है। पुलिस ने चोरी की 2 बाइकें व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है।

सीओ अतर्रा ने दी यह जानकारी

सीओ अतर्रा सुश्री प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने एक चोर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतर्रा कस्बे के राधेश्याम की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुई।

ये भी पढ़ें: बांदा: DIG से मिला अधिवक्ता संघ, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग 

पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी से पहचान कर संजय नगर रोड (अतर्रा) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पता चला कि वह चोरी की दो मोटर साइकिलों के पुर्जे खोलकर बोरों में भरकर ले जा रहा था। ताकि किसी को पता भी न चले।

ये भी पढ़ें: बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..

पुलिस ने चोरी की दोनों बाइकें, उनके पार्ट्स और अन्य उपकरण बरामद किए।

दोनों गिरफ्तार चोरों से कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है।

गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों की पहचान अतर्रा के संजयनगर निवासी सौरभ उर्फ छोटू पुत्र दिनेश के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार 

बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार

बांदा डीएम ने ‘पौधों की बारात’ को दिखाई हरी झंडी

बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..