
समरनीति न्यूज, बांदा: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर यूपी के कृषि मंत्री सूर्य शाही जमकर बरसे। मंत्री शाही ने कहा कि अखिलेश यादव बिना प्रमाण बयान दे रहे हैं। जनता को गुमराह कर रहे हैं। कृषि मंत्री शाही ने कहा कि अखिलेश यादव जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। मंत्री शाही बांदा में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
‘सपा का राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन में सरोकार नहीं’
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन से समाजवादी पार्टी का कभी कोई सरोकार नहीं रहा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप
जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक बिना प्रमाण बयानबाजी ठीक नहीं है।
दरअसल, कृषि मंत्री शाही गुरुवार को बांदा पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यशाला में शामिल हुए।

इस कार्यशाला में हमीरपुर और महोबा के किसान भी शामिल हुए। किसानों की अच्छी-खासी संख्या रही। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने 10 प्रगतिशील किसानों से संवाद कर उनके अनुभव भी सुने। किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की भी बात कही।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप
बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
