Tuesday, June 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार

Banda priest murder case solved-female disciple and his uncle arrested

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने पुजारी हत्याकांड का खुलासा किया है। कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा में हुई पुजारी की हत्या में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने पुजारी की जवान शिष्या और उसके मामा को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि शिष्या पुजारी सच्चिदानंद के साथ रहने लगी थी। घटना वाली रात भी पुजारी के साथ ही थी। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज रही है। पुजारी हत्याकांड का खुलासा काफी चौंकाने वाला है।

शहर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा

जानकारी के अनुसार, एएसपी शिवराज और क्षेत्राधिकारी सुश्री मेविस टाक के निर्देशन में जांच चल रही थी। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्याकांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Banda priest murder case solved-female disciple and his uncle

बताते चलें कि 20/21 जून की रात तिंदवारा गांव में पुजारी सच्चिदानंद की हत्या हुई थी। मृतक के भाई चिंतामणि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक के साथ महिला रोशनी के मामा रामविशाल ने पुजारी की हत्या की।

ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..

जानकारी होने के बाद भी शिष्या रोशनी ने पुलिस को गुमराह किया। मध्यप्रदेश के अजयगढ़, पन्ना की रहने वाली रोशनी कुछ महीने से सच्चिदानंद के साथ रहने लगी थी।

Priest murdered in Banda
मृतक पुजारी की फाइल फोटो।

उसके मामा रामविशाल ने विवाद में छत पर सोये पुजारी सच्चिानंद को डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। अब पुलिस शिष्या और उसके मामा को को जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

आरोपी रामविशाल तिंदवारा का ही रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभुनाथ यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुश्री आकांक्षा सिंह, रंजना कुशवाहा आदि शामिल रहे।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने