
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दिया है कि ‘3 दिन में चंपत राय अयोध्या छोड़ें’ और चले जाएं। अधिवक्ताओं ने कहा है कि 3 दिन में चंपत राय और अनिल मिश्रा अयोध्या छोड़ दें। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव ने अयोध्या नहीं छोड़ी तो शहर जाम कर देंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने यह भी कहा है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं की जाएगी।
अधिवक्ता नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी
कहा है कि अगर कोई अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी करेगा तो उसपर 5 लाख का जुर्माना लगेगा। साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बना वर्ल्ड रिकार्ड: प्रभु श्रीराम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाई, सीएम योगी ने भी जलाया दीप
इसके साथ ही चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई भी शुरू होगी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अपने खर्च पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जाएंगे।
चंपत राय से पुलिस ने की कई घंटे पूछताछ
उधर, दूसरी ओर पुलिस ने सोमवार को चंपत राय से बंद कमरे में कई घंटे पूछताछ की। साथ ही चंपत के बयान भी दर्ज किए। बता दें कि बीती 6 जून को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का बेहद शर्मनाक और करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेंस पहुंचाने वाला मामला सामने आया था।
ये हैं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी
25 जून को मंदिर समिति के कर्मचारी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, मनीष यादव व रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव के खिलाफ एफआईआर हुई।
एक आरोपी टिन्नू चंपत राय का चालक
इनमें टिन्नू चंपत राय का चालक है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ अयोध्या बार एसोसिएशन ने अब सख्त रुख अपनाया है। बताते चलें कि चंपत राय और अनिल मिश्रा पर इस मामले में सबसे ज्यादा ऊंगली उठ रही हैं। हालांकि, पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप
