
समरनीति न्यूज, उन्नाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10.30 बजे उन्नाव पहुंचे। यहां भौनीखेड़ा डीह में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने उन्नाव में करोड़ों की सौगात दी। सीएम योगी ने सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल से जुड़ी 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 82 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ये परियोजनाएं 570.32 करोड़ की हैं। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर काफी तीखा हमला बोला।
सीएम योगी बोले-पुरानी सरकारें परिवारों तक रहीं सीमित
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुरानी सरकारें सिर्फ परिवारों तक सीमित थीं। कहा कि कांग्रेस के लिए नेहरू परिवार और सपा के लिए सैफई परिवार ही सबकुछ रहा। सीएम योगी ने कहा कि रामायण में खर व दूषण की तरह कांग्रेस व सपा में माफियाराज चलता था।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दंगा-कर्फ्यू ग्रस्त माहौल बनाने वाले अब उपदेश दे रहे हैं।
योजनाओं के लिए दी उन्नाव वासियों को बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव के लोगों को विकास परियोजनाओं के लिए बधाई दी। कहा कि अब उन्नाव की कनेक्टिविटी फोरलेन की हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
दिल्ली व प्रयागराज के लिए सबको बाईपास कर पहुंच सकते हैं।
कानपुर तक रैपिड रेल का प्रस्ताव भी तैयार..
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल का प्रस्ताव भी बन रहा है।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..
उन्होंने कहा कि विकास योजना आज नहीं, बल्कि अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। इस अवसर पर उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सासंद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’
Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’
सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील
‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..
