Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में उम्र छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया

UP Police Recruitment: Candidate caught after concealing age

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्र छिपाकर शामिल होने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया। बांदा के तिंदवारा स्थित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में यह मामला सामने आया। बताते हैं कि अभ्यर्थी ने भी बाद में अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि अभ्यर्थी को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

कोतवाली में अभ्यर्थी के खिलाफ FIR

जानकारी के अनुसार, तिंदवारा में इंटर कालेज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का केंद्र है। परीक्षा के अंतिम दिन आज बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा में आदर्श सिंह को गड़बड़ी पर पकड़ा गया। वह प्रयागराज जिले का रहने वाला है।

 ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

केंद्र व्यवस्थापक को उसके दस्तावेजों और उम्र को लेकर कुछ शक हुआ। अभ्यर्थी से पूछताछ में पूरी पोल खुल गई। पुलिस का कहना है कि गड़बड़ी में अभ्यर्थी पकड़ा गया है। अभ्यर्थी से पूछताछ की गई है।

 ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अभ्यर्थी ने आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाकर भर्ती परीक्षा में आवेदन की बात स्वीकारी है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ FIR लिखी गई है। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। घटना को लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में चर्चा रही।

 ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण