Tuesday, June 9सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..

Two youths drowned in Banda, HindiNews

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन नदी और तालाब में डूबने से दो युवको की जान चली गई। दोनों ही घटनाएं नहाते समय हुईं। सूचना मिलने पर परिवारों में कोहराम मच गया। इनमें से एक घटना बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में हुई। वहीं दूसरी कमासिन थाना क्षेत्र में हुई। बताते हैं कि गाजियाबाद के श्यामपुर के रहने वाले गौरव (25) पुत्र अशोक केन नदी आरती स्थल के पास नहाने गए थे। उनके साथ उनके दोस्त हिमांशू समेत दो अन्य लोग भी थे।

केन नदी में आरती स्थल के पास डूबा युवक

Two youths drowned in Banda, HindiNews

नहाते समय गौरव गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तलाशने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गोताखोर अजय और सरवन ने करीब 1 घंटे बाद गौरव को बहार निकाला। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Two youths drowned in Banda, HindiNews

हिमांशू ने बताया कि गौरव भूरागढ फैक्ट्री एरिया पाइप की फिटिंग करने आए थे। आज नदी पर नहाने गए। वहां यह हादसा हो गया।

कमासिन में जलाभिषेक के बाद नहाते समय हादसा

वहीं एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी देवीचरण के बेटे उमाचरण (18) तालाब में डूब गए।

बताते हैं कि वह कमासिन के यमरेहीनाथ धाम जलाभिषेक करने गए थे।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..

जलाभिषेक के बाद तालाब में नहाने लगे। लोगों का कहना है कि वहां पैर फिसलने से डूब गए।

उनका शव बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में विधिक कार्रवाई की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल