
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी नेताओं ने महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के तिंदवारी रोड स्थित आवास पर हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की। यूपी और एमपी दोनों जगहों से आए गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।
परियोजना के विरोध का आह्वान
सभी का कहना था कि केन-बेतवा परियोजना से होने वाली हानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
कहा कि “विश्व में बांदा का तापमान 49 डिग्री से अधिक होने का मुख्य कारण पहाड़ों को नष्ट करना, वृक्षों की कटाई और नदियों में डैम बनाकर उसके जल प्रवाह को रोकना है।
ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल
सभी लोगों ने पूरे बुंदेलखंड की जनता से अनुरोध किया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध करें। क्योंकि इससे भविष्य में बड़ा जल संकट बांदा जिले में उत्पन्न होगा।
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण
बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल
