Monday, June 8सही समय पर सच्ची खबर...

सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील

CM Yogi congratulated : Said – Natu Natu getting Oscar is an incredible achievement

समरनीति न्यूज, ब्यूरो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरैया और जुगनू की संख्या बेहद कम होने पर चिंता जताई है। सीएम योगी ने कहा है कि जुगनू और गौरैया, मैना जैसे जीवों का गायब होना बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में भी प्रत्येक जीव को सृष्टि का अभिन्न अंग माना जाता है। सीएम योगी ने इसे लेकर युवाओं के लिए खास संदेश भी लिखा है।

सीएम बोले, आधुनिकता-विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन भी जरूरी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आधुनिकता और विकास जरूरी है। इसी के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। कहा कि अगर प्रकृति और जीव जंतुओं की अनदेखी हुई, तो इसका असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: महान अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण-पिता को याद कर रोईं अहाना, हेमा भी नहीं रोक पाईं आसूं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कभी शहरों और गांवों में बड़ी संख्या में जुगनू, गौरैया और मैना जैसे पक्षी चहकते थे। अब ये पक्षी लगभग गायब होते जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने सनातन में जीवों की महत्ता का भी किया जिक्र

कहा कि रामायण में रावण के संहार में भगवान राम की सेना में एक छोटी गिलहरी ने अपनी भूमिका निभाई थी। सीएम योगी ने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि सृष्टि में कोई भी जीव छोटा नहीं है।

ये भी पढ़ें: समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में बाघ, तेंदुए और सारस जैसे वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है। कहा कि जैव विविधता की रक्षा सिर्फ  योजनाओं से संभव नहीं है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम योगी की युवाओं से यह अपील..

इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी की जरूरत है। सीएम योगी ने युवाओं से अपील की है कि वे प्रकृति को समझे। उससे सीखते हुए अपने अनुभव समाज के साथ साझा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए प्रयास करें। तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और संतुलित प्राकृतिक वातावरण मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’

Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’