सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरैया और जुगनू की संख्या बेहद कम होने पर चिंता जताई है। सीएम योगी ने कहा है कि जुगनू और गौरैया, मैना जैसे जीवों का गायब होना बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में भी प्रत्येक जीव को सृष्टि का अभिन्न अंग माना जाता है। सीएम योगी ने इसे लेकर युवाओं के लिए खास संदेश भी लिखा है।
सीएम बोले, आधुनिकता-विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन भी जरूरी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आधुनिकता और विकास जरूरी है। इसी के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। कहा कि अगर प्रकृति और जीव जंतुओं की अनदेखी हुई, तो इसका असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: महान अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण-पिता को याद कर रोईं अहाना, हेमा भी नहीं रोक पाईं आसूं
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कभी शहरों और गांवों में बड़ी संख्या में जुगनू, गौरैया और ...
