
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंस्टाग्राम दोस्त के लिए झांसी की महिला ने गैंगरेप के झूठे आरोप लगाए। शातिर दिमाग इंस्टाग्राम दोस्त ने महिला को फर्जी गैंगरेप केस में मोहरा बना दिया। इंस्टाग्राम दोस्ती के लिए महिला ने 7 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म के आरोप लगाए। उधर, बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई।
बांदा के युवक ने विरोधियों के खिलाफ बनाया मोहरा
जानकारी के अनुसार, झांसी की 30 वर्षीय महिला ने एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इससे बांदा पुलिस में हड़कंप मच गया।

दो साल पहले इंस्टाग्राम पर युवक से जुड़ी थी महिला
शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। महिला पहले पुलिस को गुमराह करती रही। मगर उसकी फोन रिकार्ड, इंस्टाग्राम डिटेल्स और दूसरे सर्विलांस साक्ष्यों ने पुलिस को सच्चाई के पास लाकर खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें: UP : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..
पुलिस की सख्ती के आगे महिला का झूठ ज्यादा देर नहीं टिका। आखिरकार महिला ने एक-एक कर सारा सच बताना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर बांदा के नरैनी के युवक से दोस्ती हुई।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..
उसी के कहने पर वह झांसी से बाद पहुंची। यहां युवक के कहने पर कुछ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। 7 साल की मासूम बेटी से भी दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया।
अब महिला ने कहा- ब्लैकमेलिंग का हुई शिकार
हालांकि, महिला ने यह भी कहा कि वह युवक की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई है। युवक के पास उसके कुछ निजी फोटोज हैं। फोटोज को लेकर युवक उसे ब्लैकमल कर रहा था। इसीलिए उसे युवक की बात माननी पड़ी।
यह था पूरा मामला
झांसी की 30 वर्षीय महिला शुक्रवार को बांदा पहुंची। यहां अपनी 7 साल की बेटी के साथ कालिंजर घूमने जाने की जानकारी दी। आरोप लगाया था कि बाबूलाल चौराहे पर एक ऑटो चालक ने उसे 500 रुपए में किला घुमाने का प्रस्ताव दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात
इसके बाद रात नरैनी थाना क्षेत्र के पास सुनसान स्थान पर ऑटो चालक और उसके साथियों ने उससे व उसकी मासूम बच्ची से बारी-बारी से दुष्कर्म और कुकर्म किया। महिला ने कहा था कि फिर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: UP: एक्सप्रेसवे पर कार में ‘प्यार’ नए जोड़े को पड़ा भारी-टोल मैनेजर ने Video बना किया ब्लैकमेल, Viral भी..
कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..
Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख
