बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंस्टाग्राम दोस्त के लिए झांसी की महिला ने गैंगरेप के झूठे आरोप लगाए। शातिर दिमाग इंस्टाग्राम दोस्त ने महिला को फर्जी गैंगरेप केस में मोहरा बना दिया। इंस्टाग्राम दोस्ती के लिए महिला ने 7 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म के आरोप लगाए। उधर, बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई।
बांदा के युवक ने विरोधियों के खिलाफ बनाया मोहरा
जानकारी के अनुसार, झांसी की 30 वर्षीय महिला ने एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इससे बांदा पुलिस में हड़कंप मच गया।
दो साल पहले इंस्टाग्राम पर युवक से जुड़ी थी महिला
शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। महिला पहले पुलिस को गुमराह करती रही। मगर उसकी फोन रिकार्ड, इंस्टाग्राम डिटेल्स और दू...
