Friday, June 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई

Big action can be taken against Banda Municipality President Mohan Sahu soon, Found guilty on corruption charges

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चप्पल कांड में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने वाली महिला ने ही मुकदमा लिखाया है। महिला ने छेड़छाड़ और दूसरे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उसे गालियां दीं।

महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

आरोप हैं कि पालिकाध्यक्ष ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्दों से अपमानिक किया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

बताते चलें कि इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष ने महिला और एक युवक राजा त्रिपाठी उर्फ प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद से ही चर्चा थी कि जल्द ही दूसरा पक्ष भी मुकदमा करा सकता है।

ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

बता दें कि बांदा में चप्पल कांड इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे लेकर सियासी तापमान भी बढ़ा हुआ है। बांदा जिले की राजनीतिक काफी गरम है। सोशल मीडिया पर राजनीतिक साजिश जैसे आरोप एक-दूसरे पर लगाए जा रहे हैं।

इसलिए जिले की राजनीति गरम

बीती 2 जून को महिला के चप्पल मारने की घटना को पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू ने खुद के खिलाफ साजिश बताया था। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बांदा विधायक पर साजिश के आरोप भी लगाए थे। हालांकि, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया था।

ये भी पढ़ें: बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन 

बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन

बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब