Thursday, June 4सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

Chaos in family due to drowning death of innocent brother and sister in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में आज गुरुवार को एक दुखद घटना हो गई। तीन सगे भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

बिवांर थाना क्षेत्र में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास स्थित तालाब में नहा रहे तीन बच्चे डूब गए। इनमें दो सगे भाई-बहन थे।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

तीसरा बच्चा भी इसी परिवार का था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से परिजन बेहाल हो गए। गांव की पार्वती देवी पत्नी रमेश कुमार की पत्नी गांव के बाहर तालाब पर कपड़े धोने गईं थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

उनके बच्चे शिवेंद्र (10), रुद्रांश (8) और मांडवी (5) तालाब में किनारे पर नहाने लगे। बाद में अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। बताते हैं कि तीनों ही बच्चे डूब गए। जबतक उन्हें बाहर निकाला गया, तीनों की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर-बांदा-जालौन: फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा-मामा की मौत-भांजा गंभीर

मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया है।

जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार के लोग दुखी हैं।

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

हमीरपुर-बांदा-जालौन: फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा-मामा की मौत-भांजा गंभीर

बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब

दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..