Tuesday, June 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब

Former SP Municipality President MohanSahu hit by woman with slipper in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। बांदा नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन एवं सपा नेता मोहन साहू को महिला ने चप्पल मार दी। घटना उस समय हुई जब सपा नेता अपनी गाड़ी से किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी महिला ने उनकी गाड़ी रुकवाकर पहले बात की। फिर पैर से चप्पल निकालकर मारना शुरू कर दिया। वीडियो में चप्पल मारने की घटना साफ दिखाई दे रही है। गाड़ी में बैठे सपा नेता घटना के बाद आगे बढ़ गए।

वायरल हुआ घटना का वीडियो

former-sp-municipalitypresident-mohansahu-hit-by-woman-with-slipper-in-banda
मोहन साहू।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सपा नेता साहू ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए बांदा के विधायक पर आरोप लगाए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने एसपी को प्रार्थनापत्र देने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

जानकारी के अनुसार, चप्पल मारने वाली महिला का नाम गीता देवी है। महिला का कहना है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू ने उनका घर खाली कराया है। उन्हें प्रताड़ित किया है। वहीं सपा नेता साहू का कहना है कि महिला से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

महिला का घर कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ था। सपा नेता का कहना है कि बांदा विधायक ने घटना कराई है। उधर, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मामले में बांदा विधायक ने कहीं ये बातें..

former-sp-municipalitypresident-mohansahu-hit-by-woman-with-slipper-in-banda
विधायक प्रकाश द्विवेदी।

उधर, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस मामले में पूर्व चेयरमैन मोहन साहू के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि पीडीए का नारा बुलंद करने वाले पूर्व चेयरमैन ने एक दलित विधवा का लंबे समय तक उत्पीड़न किया है।

विधायक ने कहा कि महिला ने जब सपा नेता के विरोध में आवाज उठाई तो उनका नाम जोड़कर मामले को राजनीतिक रंग देने का कुचक्र रच रहे हैं। जबकि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

सोशल मीडिया पर छाया पूरा मामला

उधर, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बांदा में सोशल मीडिया पर दोनों ओर के समर्थक कमेंट्स कर रहे हैं।

दरअसल, बांदा विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष के बीच राजनीतिक तनातनी चलती आ रही है। फिलहाल बांदा की राजनीति इस मामले से गरमा गई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात 

ये भी पढ़ें: Big News : बांदा में युवती समेत 5 नदी में डूबे, चार की मौत, 1 लापता की तलाश..

बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात