
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के गुंडा टैक्स वसूली के खिलाफ ट्रक यूनियन ने आवाज उठाई है। इतना ही नहीं ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए जिला पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि गुंडा टैक्स वसूली का खुलासा ‘समरनीति न्यूज’ ने किया। साथ ही लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। सपा इस मामले में भाजपा को घेर रही है। वहीं आज ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। बताते हैं कि मंत्री ने ट्रक यूनियन को जल्द ही उच्चाधिकारियों से बात कर इस गुंडा टैक्स वसूली रुकवाने का आश्वासन दिया है।
‘पांडे ग्रुप’ की बांदा में खुलेआम गुंडागर्दी
दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका ‘पांडेय समूह’ के नाम हुआ है। यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ।
संबंधित खबरें पढ़ें:बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
जो बीते वर्ष हुए लगभग 8 करोड़ की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। 30 अप्रैल 2026 को ठेका होने के बाद ठेकेदारों ने सड़कों पर खनिज परिवहन शुल्क की अवैध रूप से वसूली शुरू कर दी गई। जबकि नियम है कि सिर्फ उद्गम स्थल पर ही वसूली की जाए।
संबंधित खबरें पढ़ें: यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल
गिरवां, मटौंध और शहर से सटे दुरैड़ी में बैरियर लगाकर बाहरी ट्रकों-डंपरों से खुलेआम अवैध वसूली जारी है। प्रदेश ही नहीं एमपी से आने वाले ट्रकों से भी वसूली की जा रही है। अब देखना यह है कि मंत्री को ज्ञापन देने के बाद क्या इसपर लगाम कस पाएगी?
संबंधित खबरें पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप
संबंधित खबरें पढ़ें: हाईकोर्ट ने बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष की भूमिका की जांच के DM को दिए आदेश, पढ़े पूरा मामला..
बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल
बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप
हाईकोर्ट ने बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष की भूमिका की जांच के DM को दिए आदेश, पढ़े पूरा मामला..
