
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के खनिज परिवहन ठेके की आड़ में “गुंडा टैक्स” का काला कारनामा तूल पकडने लगा है। सपा ने इस मामले में अब बीजेपी को घेरा है। साथ ही स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, बांदा में खनिज तहबाजारी परिवहन शुल्क के नाम पर सड़कों पर वाहनों से ‘गुंडा टैक्स’ वसूली हो रही है। इसकी शिकायतें सामने आई हैं।
महोबा में कार्रवाई, लेकिन बांदा के अधिकारियों चुप्पी

दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से भी खनिज शुल्क सड़कों पर बैरियर लगाकर वसूला जा रहा है। मंडालयुक्त ने महोबा में इसी तरह के मामले में कार्रवाई की। वहीं बांदा के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं।
सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा बोले..

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय भाजपा नेता ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सपा नेता ने कहा कि जिले में रोज लाखों की इतनी बड़ी वसूली बिना किसी सत्ताधारी नेता के संरक्षण के संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें: बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..
कुशवाहा ने कहा कि बांदा के गिरवां और मटौंध क्षेत्रों में खनिज तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स खुलेआम वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले में जल्द कार्रवाई करे। वरना सपा इस मामले में जोरशोर से उठाएगी।
सड़कों पर अवैध वसूली का यह है पूरा मामला
स्पष्ट शासनादेश है कि जिला पंचायत खनिज परिवहन शुल्क उद्गम स्थल पर ही लिया जाएगा। बात साफ है कि जहां खनन होगा, वहीं लोड होने वाले वाहनों से परिवहन शुल्क की रसीद देकर वसूली होगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में डिप्टी सीएम बोले, महंगाई पर प्रदर्शन कांग्रेस की गंदी राजनीति
लेकिन वर्तमान में 8 करोड़ से सीधे 19 करोड़ पर हुए इस ठेके के ठेकेदारों ने लूट सी मचा दी है। सड़कों पर बैरियर लगाकर नियम विरुद्ध वसूली कर रहे हैं। लेकिन अब मामला तूल पकड़ने लगा है।
30 अप्रैल को हुआ ठेका अब उठ रहे सवाल..
बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका ‘पांडेय समूह’ के नाम हुआ है। ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ। जो बीते वर्ष की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। 30 अप्रैल 2026 को हुए ठेके पर ज्यादा राजस्व वसूली की वाहवाही हुई। मगर अब सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित खबर भी पढ़ें: यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल
संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली
सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..
बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..
सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
