
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार दोपहर 10 मई को व्यक्ति ने मदर्स डे पर जमीन के लिए अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात बबेरू कस्बे में हरदौली रोड पर हुई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें
एसपी श्री बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बबेरू में दोपहर लगभग 12 बजे राजकिशोर मिश्रा की जमीन को लेकर मां व भाई से कहासुनी हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार
इसके बाद जगदीश मिश्रा के बेटे राजकिशोर मिश्रा का अपनी मां शांति देवी (60) व छोटे भाई देवीदीन मिश्रा (40) से विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि राजकिशोर मिश्रा ने लाइसेंसी बंदूक से मां व भाई को गोलियां मार दीं।
ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार
गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। वहां मां-बेटे को खून से लतपत पड़ा देख सहम गए। सूचना पर बबेरू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घायल मां-बेटे को उठाकर स्वास्थ केंद्र ले गई। वहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषति कर दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स
बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार
