Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

Major accident in Kanpur-Bus overturns in canal

समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। 19 यात्रियों को ले जा रही बस नहर में पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। सभी 19 लोगों को सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया है। यह हादसा कानपुर के बिधनू क्षेत्र में साढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। 

डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बस

जानकारी के अनुसार, कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को बस कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही थी। बताते हैं कि इस निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी। 

ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं

इसके बाद बस अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा पलटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। 

ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

कुड़नी मोहम्मदपुर के रहने वाले रामनरेश का कहना है कि वह आज सुबह 19 कर्मचारियों के साथ कुढ़नी से ट्राइडेंट कंपनी की निजी बस से रानियां फैक्टरी जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें: कानपुरः बिधनू में घर में विस्फोट मामले में 1 की मौत, दरोगा-सिपाही निलंबित

इसी बीच बिधनू में रामगंगा नहर पुल के ऊपर तेज रफ्तार डंपर बस में टक्कर मार दी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह का कहना है कि सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर लगे जाम को खुलवाया जा रहा है। 

हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत

UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन से लौटते समय जेवर में भर्ती