
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा का एक युवक गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाना चाहता था। पिता ने उसे रोकते हुए डांट दिया। युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पिता की यह बात युवक को इतनी बुरी लगी कि उसने जान ही दे डाली। युवक के सुसाइड करने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
पैलानी थाना क्षेत्र में हुई घटना
घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के मजरा माझा डेरा के जयकरन का कहना है कि उनका 19 साल का बेटा दिल्ली में रहकर काम करता था।
ये भी पढ़ें: तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का
पिता का कहना है कि वह मुकेश चार भाइयों में छोटे थे। परिवार में एक बहन भी है। बताते हैं कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले दिल्ली में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच घर लौट आए थे।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
अब दोबारा जाने की जिद्द कर रहे थे। पिता ने गैस संकट के बीच न जाने को कहा। साथ ही फटकार दिया। इसपर बेटे ने फांसी लगा ली। घटना से मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें: बांदा: दर्दनाक हादसा, अवैध रिफलिंग सिंलेडर से आग में जलकर महिला की मौत
भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर
झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार
सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल
बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित
