
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बुंदेलखंड के महोबा में महिला नेता ने बीजेपी जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर ‘पद के बदले सेक्स’ की डिमांड के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे बीजेपी में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी महिला नेता के लगाए सेक्स डिमांड के आरोपों वाला वीडियो वायरल हो रहा है। महिला नेता का आरोप है कि यूपी के महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उनसे जिला उपाध्यक्ष पद के बदले सेक्स की डिमांड की। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि इशारों को समझो और हमबिस्तर हो जाओ।
सोशल मीडिया पर महिला नेता का वीडियो वायरल
साथ ही फिर साथ में दिल्ली, लखनऊ चलने व हमबिस्तर होने को कहा। वहीं महोबा जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि ये आरोप उनके खिलाफ बड़ी साजिश हैं।
उधर, महिला भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी के आरोपों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर
बुंदेलखंड से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा है। पूर्व महिला जिला मंत्री का कहना है कि उन्होंने जिलाध्यक्ष कुशवाहा से जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की थी। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उनके साथ ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं।
जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया बड़ी साजिश
महिला नेत्री का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने और हमबिस्तर होने का प्रस्ताव दिया। बात न मानने पर पद से हटाने या पार्टी से निकालने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: UP: दुष्कर्म में सांसद की जमानत, मगर होली जेल में ही..
दो अन्य पदाधिकारी भी जिला अध्यक्ष की अनुचित मांग पूरी करने का दबाव बना रहे हैं। महिला नेत्री का कहना है कि उनके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली
मजबूरन उन्हें सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात कहनी पड़ी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने आरोपों को झूठा बताया।
कहा कि उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है। वह इन आरोपों का खंडन करते हैं।
ये भी पढ़ें: UP : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को दी गर्मी निकालने की धमकी, बोला-10 को आ रही योगी सरकार
यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर
यूपी बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, BJP नेता के भाइयों व भतीजे को गोलियों से भूना
