
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है।
फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली

एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली
उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है।
ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला
उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली के दूल थोक सराफा बाजार मोहल्ले के पास की है।

गुस्साए परिजनों व व्यापारियों ने लगाया चौराहे पर जाम
बताते हैं कि व्यापारी तेज प्रकाश (42) को बीती रात करीब साढ़े 8 बजे उनके साथी असलम खां ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास बुलाया।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
कहा जा रहा है कि वहां व्यापारी और उनके साथी ने साथ बैठकर बियर पी। इसी बीच दोनों में कोई कहासुनी हुई और असलम ने तमंचे से सर्राफा व्यापारी के सीने में दाहिनी ओर गोली मार दी।

इसके बाद वहां से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज भेजा गया। मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने तेज प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के साथ व्यापारियों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसपी पलाश बंसल ने पांच पुलिस टीमें गठित कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..
दो घंटे बाद पुलिस ने हत्यारोपी असलम को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। मृतक व्यापारी की मां पुष्पा व उनकी पत्नी स्नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है।
फारेंसिंक टीम ने कब्जे में ली बीयर की बोतलें-पैकेट
दोनों का कहना है कि हत्यारोपी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्यारोपी दोपहर में भी दो बार उनके घर आया था।
उधर, एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मौके पर शराब की बोतले और नमकीन पैकेट मिले हैं। फारेंसिक टीम उनकी जांच कर रही है। हत्यारोपी को जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..
यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..
