Saturday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

Severe heat and heat wave alert in UP for 3 days

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि यूपी में इस समय भीषण गर्मी और लू से प्रदेश बेहाल है। मौसम विभाग लगातार भीषण गर्मी और लू  से अलर्ट कर रहा है। तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है।

राजधानी से लेकर बुंदेलखंड-पूर्वांचल तक हालात गंभीर

राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में आग बरसने जैसा माहौल बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 32 जिलों में लू का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी से सबसे ज्यादा हालात गंभीर हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं प्रयागराज, झांसी और वाराणसी में भी गर्म हवाएं कहर बरपा रही हैं।

बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में अलर्ट

लू चलने के अलर्ट वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर समेत बुंदेलखंड के सभी जिले शामिल हैं। इसके अलावा प्रयागराज, फतेहपुर, चंदौली, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर नगर के लिए भी अलर्ट है।

कानपुर-गाजियाबाद और एटा-प्रयागराज भी शामिल

वहीं जौनपुर, उन्नाव, भदोही, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात में भी लू का अलर्ट है। इस सूची में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!