
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ‘बेलन गैंग’ की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर हल्ला बोल बड़ा प्रदर्शन किया। ‘बेलन गैंग’ ने स्मार्ट मीटर की समस्या पर नारेबाजी करते हुए हवा में बेलन लहराए। बड़ा प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च भी निकाला। कलेक्ट्रेट में भी ‘बेलन गैंग’ की महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फिर बांदा सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को ज्ञापन सौंपा।
लोगों में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ नाराजगी

दरअसल, स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली विभाग ने आम लोगों के बिलों में अंधाधुंध बढ़ोत्तरी कर दी है। यह लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। बताते हैं कि विद्युत विभाग की ओर से बिना सहमति के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..
इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इसकी वजह है कि लोगों के घरों का बिल कई गुना ज्यादा आने लगा है। स्मार्ट मीटर से लोगों के घरों का बिजली बिल अचानक काफी बढ़ गया है।
लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर के जरिए लोगों का शोषण किया जा रहा है। लोग इससे बेहद परेशान हैं।
ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
आम लोगों की इसी समस्या के खिलाफ बेलन गैंग की महिला सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
इतना ही नहीं बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर भी विरोध जताया। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
