
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने यूपी में भीषण गर्मी में फुल बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। इसके लिए यूपी के बिजली विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्था का प्लान बनाया है। दरअसल, सीएम योगी ने यूपी में भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए खास प्लान बनाया है। सीएम योगी के सख्त आदेशों पर ऐसा किया जा रहा है। पूरे यूपी को बिजली कटौती से बचाने को सरकार ने 34,000 मेगावाट बिजली की उपलब्धता की योजना बनाई है।
योगी सरकार का मुख्य फोकस कटौती रोकना
योगी सरकार का मुख्य फोकस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से बचाना है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से निपटने के लिए विभाग ने कई प्लांट्स को एक्टिव किया है।
ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन से लौटते समय जेवर में भर्ती
इनमें घाटमपुर, खुर्जा, पनकी, ओबरा और जवाहरपुर जैसे प्रमुख थर्मल पावर प्लांट्स शामिल हैं। घाटमपुर की तीसरी यूनिट 30 अप्रैल तक चालू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: UP BJP: योगी-पंकज मुलाकात और तावड़े आज लखनऊ में…चर्चाएं तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिजली आपूर्ति में रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चलें कि अप्रैल में ही यूपी में भीषण गर्मी मई-जून का एहसास कराने लगी है।
ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी
कूलर-पंखे ही नहीं, एसी भी बेकार साबित हो रहे हैं। इन हालात में बिजली कटौती से लोगों की समस्या और बढ़ सकती है। इसीलिए सरकार ने यह खास कदम उठाए हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर
यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल
देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग
