Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत-पति गंभीर, बिजली तार बना काल

in Banda Wife burnt to death

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में टूटकर झोपड़ी पर गिरा बिजली का तार काल बन गया। बिजली तार से लगी आग से दर्दनाक घटना हो गई। बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। बताते हैं कि बिजली का तार झोपड़ी पर गिरने से आग लगी। इससे झोपड़ी में सो रहे पति और पत्नी आग में जल गए। पत्नी की जलकर मौत हो गई।

पति का अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुखद घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द के मजरा शेखनपुर की है।

ये भी पढ़ें: बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। बताते हैं कि घटना के समय दंपती झोपड़ी में सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद महिला अनीता (54) गंभीर रूप से झुलस गईं।

झोपड़ी में टायरों से भड़की आग

बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति गनेश प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: बांदा: अतर्रा में धूमधाम से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नरैनी सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आग को काबू कर लिया गया है। बताते हैं कि झोपड़ी में कछ टायर रखे थे। इससे आग भड़क गई।

ये भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..

रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..

बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी शंभू को पकड़ा, गहने-नगदी, तमंचा..

बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई

बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी

यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू