
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में तालकटोरा इलाके से एक ईरानी नस्ल का खास घोड़ा चोरी हो गया है। चोरी की यह घटना सीसीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। घोड़े के मालिक ने ऐलान किया है कि पता बताने वाले को वह ईनाम देंगे। ईनाम भी कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि 50 हजार रुपए की रकम देंगे। बताते हैं कि ईरानी नस्ल का यह घोड़ा लगभग डेढ़ साल पहले उत्तराखंड से खरीदकर लाया गया था।
लगभग साढ़े 4 लाख रुपए है चोरी हुए घोड़े की कीमत
उब उसकी कीमत 4.5 लाख रुपए थी। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं घोड़े के मालिक ने पता बताने वाले को 50 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब
बताया जाता है कि यह घोड़ा (जुल्जना) शिया समुदाय के लिए काफी खास अहमियत रखता है। पूर्व मुतल्लवी सैय्यद फ़ैज़ी ने घोड़ा चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घोड़ा चोरी होने की यह घटना सीसीटीवी में हुई कैद
उन्होंने घोड़े के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार का ईनाम देने की घोषणा भी की है। कहा जा रहा है कि घोड़ा चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि, घोड़ा चोरी करने वाला छिपकर चल रहा है। इसलिए कैमरे में साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि धार्मिक आस्था से जुड़े इस घोड़े को बरामद किया जा सके।
ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस
Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख
लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..
Shocking : पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फिट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे पति-पत्नी समेत 5 लोग
बिजनौर : कुत्ता खरीददारी को लेकर गोलियां चलीं, दो की मौत-एक रेफर
