Wednesday, December 24सही समय पर सच्ची खबर...

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

BJP's Brahmin MLAs meet in Lucknow

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री होती नजर आ रही है। शीतकालीन सत्र से पहले जहां राजपूत विधायकों ने ‘कुटुंब’ के नाम पर बैठकर कर एकजुटता दिखाई थी। वहीं सत्र के समापन पर ब्राह्मण विधायकों ने ‘ब्राह्मण सहभोज’ के नाम पर बंद कमरे में बैठक की है।

कुशीनगर MLA पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट

इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठने लगा है कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातिवाद की एंट्री हो गई है? भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज के नाम पर बैठक की है। मंगलवार शाम को कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के बहुखंडी स्थित आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट लगा।

ये भी पढ़ें: UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

बताते हैं कि इसमें लगभग 3 दर्जन विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। सरकार और संगठन में बदलाव के इस दौर में ब्राह्मण विधायकों के इस जमघट के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। इस बैठक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सूत्रों की माने तो पार्टी इन फोटोज पर गंभीरता से नजर दौड़ा रही है।

पहले क्षत्रिय विधायकों ने कुटुंब मिलन के नाम पर दिखाई थी एकजुटता

बताते चलें कि बीते विधानसभा सत्र में भाजपा के क्षत्रिय विधायकों ने कुटुंब मिलन कार्यक्रम के तहत राजधानी के एक होटल में बैठक की थी।उसके बाद कुर्मी विधायकों की भी बैठक हुई थी। नए साल में योगी मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं भी काफी तेज हैं। ऐसे में इन बैठकों ने प्रदेश का राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

मायावती का PMModi पर सीधा हमला, कहा-गरीबों को फ्री अनाज मोदी की जेब से नहीं

सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्‍लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक