Monday, December 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

Illegal mining bundelkhand
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इस समय कई खदानों पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनिज विभाग अभी से कुछ खदानों पर खास मेहरबानी दिखा रहा है। इनमें सादी मदनपुर खदान, मर्का की खदानें और मरौली में स्थित खदानें खासतौर पर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन खदानों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

फिर सवालों के घेरे में खनिज विभाग के अधिकारी की भूमिका

बताते हैं कि यह सबकुछ खनिज विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इसके बावजूद जिले का खनिज विभाग कानों में रुई डालकर सो रहा है। अबतक इन खदानों पर किसी तरह की जांच नहीं की गई है।

सादीमदनपुर व मर्का और मरौली में खुलेआम अवैध खनन

सूत्रों की माने तो सादीमदनपुर, मरौली और मर्का क्षेत्रों की खदानों पर किसी भी समय नियम विरुद्ध खनन होते देखा जा सकता है। मरौली और सादी मदनपुर को लेकर पहले ही खनिज विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

बीते वर्ष भी इन खदानों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन पकड़ा गया था। तब जिलाधिकारी के निर्देशों पर राजस्व अधिकारियों ने एक्शन लिया था। मगर खनिज विभाग तब भी कार्रवाई के लिए आगे नहीं आया है। बताते चलें कि बीते कुछ वर्षों में जिले के कई खनिज अधिकारी निलंबित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम 

झांसी-भोपाल: वाणिज्यकर अधिकारी के यौन उत्पीड़न में डिप्टी कमिश्नर बर्खास्त, यह है पूरा मामला..

बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम

बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार