Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में गोली चली, घायल युवक कानपुर रेफर, पढ़ें पूरा मामला..

shoots in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज रविवार शाम एक गोली मारे जाने की घटना से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि युवक को कुछ लोगों ने समझौते के विवाद में गोली मारी है। उसे गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। गोली मारने का आरोप युवक की पत्नी के पूर्व पति व साथियों पर है। गोली उसके सीने के नीचे लगी है। उधर, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की सूचना पर छानबीन शुरू कर दी है।

पत्नी के पहले पति पर आरोप

जानकारी के अनुसार शहर के मर्दननाका में रहने वाले सरताजुददीन उर्फ आदिल (24) को आज शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी पत्नी के पहले पति ने यह घटना की है। वह समझौता करने को कह रहा था। मना करने पर यह कदम उठाया है।

Breaking : बांदा में कुछ देर पहले SBI में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड और भीड़

घायल सरताजुददीन का कहना था कि उसने लगभग 3 साल पहले कानपुर के युवक की पत्नी से निकाह किया था। पत्नी का पहला पति उसपर समझौता करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे गोली मार दी।

उधर, एएसपी श्री मिश्रा का कहना है कि मौके पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की। फिलहाल किसी पड़ोसी ने घटना की पुष्टि नहीं की है। फिर भी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा : इकलौता बेटा 17 साल का अमन अपने ननिहाल में फांसी पर झूला