Saturday, June 22सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की पिंक रिक्शा चालक आरती को लंदन में अवार्ड, पढ़िए ! पूरी खबर..

UP : Pink rickshaw driver Aarti honored

आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बहराइच की रहने वाली पिंक ई-रिक्शा चलाने वाली आरती लंदन में सम्मानित हुई हैं। उन्हें इस काम के लिए अवार्ड दिया गया है। दरअसल, बीते साल गांधी जयंती के अवसर पर बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंक से ऋण दिलाकर पिंक रिक्शा उपलब्ध कराया था। उनके साथ चार अन्य महिलाओं को भी ई-रिक्शा दिलाए गए थे। यह खुद में एक अनूठी पहल हुई थी।

बहराइच में शुरू हुई थी यह अनोखी पहल

इसके लिए तलाकशुदा निराश्रित पांच महिलाओं का चयन किया गया। इनमें आरती के अलावा बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी शामिल रहीं। ये सभी पिंक ई-रिक्शा चालक बनीं।

पढ़िए ! कौन हैं ऋत्विका पांडे, जिनका नाम पूरे देश में छाया..

जिले के रिसिया ब्लॉक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई 2024 को यह अवार्ड मिला है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट की ओर से यूके रॉयल अवार्ड मिला है।

बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने दी बधाई

एक निजी फाउंडेशन से जुड़ी हुई आरती को जिला प्रशासन की ओर से 2 अक्टूबर 2024 को पिंक ई-रिक्शा मिला था। अवार्ड के बाद आरती सहित अन्य प्रतिभागियों को विश्व प्रसिद्ध बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का मौका भी मिला। बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने पिंक रिक्शा चालक आरती को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : कानपुर में गंगा में डूबकर 3 बच्चों की मौत, लोगों ने शवों को निकाला बाहर