Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : पूर्व MLC डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का निधन, 4 बार रहे एमएलसी

UP : Former MLC Dr. Yajnadutt Sharma passes away, was MLC 4 times

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जीत की गारंटी वाले नेता माने जाने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। 82 साल की उम्र में आज दोपहर उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते हैं कि वह लंबे समय से बीमार थे।

डॉ. शर्मा भाजपा के टिकट पर लगातार 4 बार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचित हुए थे। 5वीं बार वह सपा के डॉ. मान सिंह यादव से हार गए थे। प्रयागराज के मीरापुर इलाके के रहने वाले श्री शर्मा स्नातक चुनाव में राजनैतिक सफर शुरू किया था। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। वहीं उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा