समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज शाम एक दर्दनाक भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिधनू थाना क्षेत्र में आज दोपहर हमीरपुर रोड पर हुआ। अफजलपुर गांव के पास हुए इस हादसे में तेज रफ्तार डंपर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप हाईवे किनारे जाकर पलटा खा गई।
घायलों को हैलट में कराया गया भर्ती
पिकअप में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। इनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक मासूम बच्ची और महिला भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : UP में बड़ी दुस्साहसिक वारदात, दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर ATM कैश लूटा, 3 और घायल
पांच लोगों को घायल हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सादिक (55) उनकी पत्नी शहनाज (45), निवासी घाटमपुर, हाजरा (42) पत्नी बुदरतदीन, गोलू (4) पुत्री तौफीक, निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है।
UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार