समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक अजीबो-गरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक चोर नशे में चोरी के इरादे से डाॅक्टर के बंद घर में घुस गया। उसने चोरी के लिए घर का सामान बटोरा और फिर वहीं एसी की ठंडी हवा में आराम करने लगा। इसके बाद उसकी आंख लग गई। फिर जब नींद से आंख खुली तो सामने पुलिस को खड़ा पाया। अब पुलिस इस चोर कपिल को गिरफ्तार कर ले गई है। उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है।
पहले से चोरी के कई मुकदमें
दरअसल, लखनऊ के इंदिरा नगर में डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है। डॉ पांडेय इस समय उस मकान में नहीं रहते हैं, इसलिए वह बंद रहता है। बताते हैं कि शनिवार आधी रात कपिल नाम का चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गया।
सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest
उसने घर में रखा कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद एसी चलाकर आराम करने लगा। तभी उसकी आंख लग गई। सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो घर में छानबीन शुरू की। तभी चोर की आंख खुली और सामने पुलिस को खड़ा देखकर गिड़गिड़ाने लगा। बताते हैं कि अभियुक्त पर पहले से कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील