Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हादसा

एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर कुछ ट्रोलर्स के आपत्तिजनक ट्वीट, कुछ ने सलामती मांगी

एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर कुछ ट्रोलर्स के आपत्तिजनक ट्वीट, कुछ ने सलामती मांगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शबाना आजमी के हादसे में घायल होने के बाद उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर ट्रोलर्स ने शबाना को ट्रोल भी किया। कुछ ट्रोलर्स ने उन्‍हें लेकर कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किए हैं तो कुछ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की। कुछ ने लिखा, कि 'कर भला तो हो भला।' शबाना के घायल होने पर ट्विटर पर हैशटैग शबना आजमी टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। कुछ लोग शबाना आजमी के संबंध में आपत्तिजनक ट्वीट करके अपनी राय दे रहे हैं। कुछ ट्रोलर्स ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि, 'मैं खुश हूं।'  कुछ ट्रोलर्स ने स्वस्थ होने की कामना की वहीं कुछ फैंस ने शबाना के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। बताते चलें कि हाल ही में शबाना आजमी ने सीएए और एनपीआर का विरोध करते हुए कुछ वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर डाले थे। तब भी श...
बांदा में भीषण हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

बांदा में भीषण हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से जा रहे थे और अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं इनमें से एक भाई शादीशुदा था, जबकि दूसरा अविवाहित था। एक युवक की पत्नी पति की मौत की खबर सुनकर गश खाकर गिर पड़ीं। पुलिस का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राहुल (23) पुत्र घनश्याम रात को अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ ज्ञानू (30) पुत्र मोनू के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाकर पंप...
बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोशाला पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां मौजूद 21 मवेशियो की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी हीरालाल घटना के बाद खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा है कि घटना बेहद दुखद है।लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र की है। प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तेजी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी गोवंशों को दफना दिया गया है। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र में स्थित गौशाला के उपर से बिजली के तार निकले हैं। यह गौशाला खप्टिहाकला में हैं। वहां अन्ना मवेशियों को भी रखा गया है। आज शुक्रवार सुबह अचानक विद्युत तार टूटकर जमीन पर...
कानपुर में भीषण हादसा, वैन सवार दो लोगों की मौके पर मौत

कानपुर में भीषण हादसा, वैन सवार दो लोगों की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार सुबह जिले में एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओमनी वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ। बताते हैं कि वैन सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों के शव गाड़ी में ही फंसे हुए हैं। हादसा कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में अलियापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। वहां ट्रक और वैन की टक्कर हो गई। वैन में अगली सीट पर बैठे दोनों लोगों की मौत होने के बाद उनके शव गाड़ी में ही फंसे रह गए। हाइवे शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी को कटर से काटकर शवों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। सजेती थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दुर्घटना आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को गाड़ी से निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतकों की पहचान की भी कोशिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को निका...
महोबा में रोडवेज बस-ट्रक में टक्कर से महिला समेत दो की मौत, दो रेफर

महोबा में रोडवेज बस-ट्रक में टक्कर से महिला समेत दो की मौत, दो रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः सोमवार सुबह महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झांसी रेफर कर दिया गया है। घायलों में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब अपने दादा के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आ रहे परिवार के लोग दिल्ली से अपने गांव पहुंच रहे थे। रोडवेज में ट्रक की टक्कर से हादसा नहदौरा गांव के पास जब ये लोग रोडवेज बस से उतर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि नहदौरा निवासी मोतीलाल का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनका बेटा, बहू और नाती आदि लोग दिल्ली से गांव पहुंच रहे थे। ये लोग रोडवेज बस से महोबा ...
बांदा में रोडवेज बस-ट्रैक्टर में टक्कर, पूर्व चैयरमेन के परिजनों समेत दो दर्जन घायल

बांदा में रोडवेज बस-ट्रैक्टर में टक्कर, पूर्व चैयरमेन के परिजनों समेत दो दर्जन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्टेट हाइवे पर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस बारिश और ओलावृष्टि के बीच ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। दुर्घटना में रोडवेज बस और ट्रैक्टर दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटे। दुर्घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से घायलों में पूर्व चेयरमैन की पत्नी, पुत्र समेत आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार रात को हुआ है। फतेहपुर से आ रही थी रोडवेज बस बताया जाता है कि बांदा डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी-90 टी 1227 फतेहपुर से यात्रियों को लेकर बांदा आ रही थी। ...
कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः कानपुर देहात के पुखराया से आई बारातियों की बस फतेहपुर जिले के बिंदकी-खजुहा मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब बस बारातियों को लेकर पुखराया (कानपुर देहात) वापस लौट रही थी। रास्ते में यह बस 40 बारातियों को लेकर ट्रैक्टर से टकरा कर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। इनमें से 8 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं बस चालक की मौत हो गई है। पुखराया वापस लौट रहे थे बाराती बताया जाता है कि बिंदकी नगर के लंका केवटरा मोहल्ला के सुरेंद्र गोस्वामी की बेटी की बारात बुधवार को कानपुर देहात के पुखराया से आई थी। पुखराया के रहने वाले रामलखन गोस्वामी अपने बेटे सुलभ की बारात लेकर यहां आए थे। देर रात अगवानी और जयमाल कार्यक्रम के बाद करीब 40 बाराती बस में बैठकर वापस जाने के लिए निकले। बताते हैं कि इस दौरान ख...
बांदा हादसे में सभी 9 मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख, अस्पताल पहुंचे नेता भी

बांदा हादसे में सभी 9 मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख, अस्पताल पहुंचे नेता भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः सोमवार दोपहर तिंदवारी थाना क्षेत्र में फतेहपुर-बांदा राजमार्ग पर भीषण हादसे में मारे गए सभी 9 लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी हीरा लाल के दफ्तर की ओर से भी दी गई। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं सीएम योगी के सरकारी प्रवक्ता की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य सड़क परिवहन निगम राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। हालांकि, घायलों के लिए किसी तरह की मदद की घोषणा की जानकारी नहीं मिली है। अस्पताल में नेताओं का जमघट वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ज्यादातर घायल बेहद गरीब परिवार से हैं, जिनको इलाज के लिए मदद की जरूरत ...
बांदा में आईटीआई छात्र की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा चाचा

बांदा में आईटीआई छात्र की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा चाचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार वाहन प्रयागराज से आईटीआई कर रहे छात्र की मौत का कारण बन गया। बताया जाता है कि छात्र अपने चाचा के साथ घर जा रहा था, तभी पीछे से आई बोलेरो ने छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ सेवड़ा गांव निवासी विजय कुमार (20) पुत्र नाथूराम वर्मा प्रयागराज में रहकर आईटीआई कर रहा था। बताया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व ही छात्र अपने घर आया था। पैदल चल रहे छात्र को जीप ने मारी टक्कर शनिवार की शाम को वह किसी काम से चाचा के साथ नरैनी आया। नरैनी से शाम को चाचा और भतीजे बांदा रोड पर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो जीप में विजय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय उसका चाचा माता प्रसाद सड़क किनारे लघुशंका के लिए गया था। इसके चलते ह...
इधर बहन की पहुंची बारात, उधर हादसे में भाई की मौत, रातभर दर्द छिपाए रहा पिता..

इधर बहन की पहुंची बारात, उधर हादसे में भाई की मौत, रातभर दर्द छिपाए रहा पिता..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः कानपुर देहात में बुधवार की देर रात बहन की शादी वाली रात में उसके बड़े भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गेस्टहाउस में बहन की शादी रस्म अदायगी चलती रही, जबकि पिता ने बेटी की शादी की खुशी में कोई खलल न आए तो बेटे की मौत की सूचना सभी परिजनों को नहीं दी। हालांकि हादसे की जानकारी परिवार के कुछ सदस्यों को थी। बताया जाता है कि हादसा किशोरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था। बताया जाता है कि करियाझाला, मंगलपुर निवासी रामनरेश की पुत्री अंजू का विवाह की तैयारी बुधवार को किशौरा के मुरारी गार्डन गेस्ट हाउस में थी। बुधवार रात बारात के वक्त हुआ हादसा गेस्ट हाउस में देर शाम सिंधी कालोनी, भरथना से पहुंची थी। दुल्हन के परिजन बरातियों के स्वागत में जुटे हुए थे। इसी बीच जरूरी सामान लाने के लिए परिजनों ने दुल्हन के बड़े भाई भाई हिमांशु (19) ...