Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लखनऊ

वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
संजय गोयल को लखनऊ से मुख्य अभियंता झांसी के पद पर हुई तैनाती   समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के तबादले करते हुए बड़ा फेरबदल कर दिया है। इन अधिकारियों को तबादले के साथ ही जल्द से जल्द नवीन तैनाती वाले स्थानों पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राकेश राजवंशी मुख्य अभियन्ता, लखनऊ को वाराणसी क्षेत्र में तैनाती दी गई है। संजय कुमार गोयल मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ, को मुख्य अभियन्ता झांसी में तैनाती दी गई है। इसी तरह मुख्य अभियन्ता अशोक महतो (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुख्य अभियन्ता अलीगढ़ क्षेत्र तथा मुख्य अभियंता गिरीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुरादाबाद क्षेत्र तथा सत्यनारायण (नव पदोन्नत) मुख्य अभियन्ता को लख...
1 से 3 जुलाई अलर्टः यूपी के इन 16 जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

1 से 3 जुलाई अलर्टः यूपी के इन 16 जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गर्मी से राहत को बारिश का स्वागत करने वालों के लिए मौसम विभाग ने अब चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुल 14 जिलों में भीषण बारिश की आशंका जाहिर करते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है ताकि जिला प्रशासन इन जिलों में बचाव के सभी उपाये कर ले। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। इन जिलों में बिजनौर, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, जेपी नगर (अमरोहा), मेरठ, रामपुर, बरेली के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली मौसम विभाग भी देश कई प्रदेशों में तेज ब...
लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस पलटने से 45 यात्री घायल, मेरठ से लखनऊ जा रही थी मेरठ डिपी की बस

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस पलटने से 45 यात्री घायल, मेरठ से लखनऊ जा रही थी मेरठ डिपी की बस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः मेरठ से लखनऊ जा रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस लखीमपुर खीरी जिले में हादसे का शिकार हो गई। इसमें बैठे 45 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में छह को अस्पताल भेजा गया है। बाकी घायल यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बताते हैं कि हादसा जिले के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइपास लिधिआई मोड़ पर हुआ। हादसे का कारण बस के सामने अचानक बाइक सवार का आ जाना बता रहे हैं। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। बस पलटने के बाद तुरंत ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।...
लखनऊ में पुलिस और बांगलादेशी बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिस और बांगलादेशी बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सुबह राजधानी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बांग्लादेशी बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने राजधानी में हुई एक डकैती की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। राजधानी के महानगर व गाजीपुर थाना क्षेत्रों में हुए इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगे से दोनों बांग्लादेशी बदमाश घायल हो गए हैं। इसका खुलासा करते हुए राजधानी के पुलिस अफसरों ने बताया है कि इन्हीं बदमाशों ने पिछले साल सिलसिलेवार डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश रेलवे पटरियों के किनारे बसी कॉलोनियों विभूति खंड और पीजीआई जैसी जगहों पर डकैती डाल रहे थे। घायल बंगलादेशी बदमाशों के पास तमंचे भी बरामद हुए हैं। एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया है कि महानगर क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी और गाजीपुर के छोटी जुगौली...
लखनऊ में बैंक अधिकारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर दी जान 

लखनऊ में बैंक अधिकारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर दी जान 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में बैंक अधिकारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटनास्थल पर सुसाइड करने वाले बैंक मैनेजर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है। मरने वाले बैंक मैनेजर फैजाबाद जिले में केनरा बैंक में पीओ के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि बैंक मैनेजर अपनी पत्नी चांदनी से मिलने के लिए इटौंजा थाना क्षेत्र के गांव एटैसुवा आए थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। परिवार में कलेश की बात सामने आ रही है। बताते हैं कि शाम को वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने बीकेटी के कठुआरा गांव चले गए थे। वहां से लौटकर आए और भाई के कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इंस्पेक्टर इटौंजा शिवशंकर सिंह ने बताया है कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन भीगा होने के कारण उसको ...
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने खुद कूढ़ा उठाकर की गोमती सफाई महाभियान की शुरूआत

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने खुद कूढ़ा उठाकर की गोमती सफाई महाभियान की शुरूआत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के झुलेलाल पार्क पहुंचकर गोमती सफाई के महाभियान का शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने खुद सफाई करते हुए लोगों को सफाई का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू भी लगाई और कचरा भी उठाया। उनके साथ आए दूसरे भाजपा नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने सीएम को देख इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजधानी के झूलेलाल पार्क से हुई शुरूआत, 7 हजार कर्मचारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर करेंगे काम  बताते चलें कि गोमती के इस सफाई अभियान में नदी से जलकुंभी हटाने और उसके किनारे पड़े कूड़े को उठाकर उसका निस्तारण किया जाएगा। कूड़ा उठाने का काम सिंचाई विभाग करेगा। गोमती की सफाई के इस काम में कुल 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। नगर निगम के अलावा इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाएं और आम लोग भी शामिल हैं। अभियान के दौरान गोमती नदी का सात किमी का हिस्स...
लखनऊ में अधिवक्ता की बेटी पालीटेक्निक छात्रा की हत्या, मड़ियावां में झाड़ियों में मिली लाश 

लखनऊ में अधिवक्ता की बेटी पालीटेक्निक छात्रा की हत्या, मड़ियावां में झाड़ियों में मिली लाश 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
लखनऊः राजधानी के इंदिरनगर में किराये पर रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई करने वाली छात्रा का शव मड़ियावा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या करने की बात सामने आ रही है। छात्रा का पर्स और मोबाइल अबतक गायब है। पुलिस इस घटना को लूट के इरादे से की गई हत्या मानकर चल रही है लेकिन वारदात में कई रहस्यमय बिंदु अबतक अनसुलझे हैं  जिनको लेकर फिलहाल पुलिस उलझी हुई है। इंदिरानगर में किराए पर कमरा लेकर कर रही थी पालीटेक्निक की पढ़ाई   मड़ियावा थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा के अनुसार बीते दिवस यानी 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे दिन में धैला गांव निवासी प्रेमा ने झाड़ियों में एक युवती को लहूलुहान पड़ा देखा था। पुलिस का कहना है कि युवती की सांस चल रही थी। सूचना के बाद वहां पहुंचकर उसके फौरन ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उसका मो...
लखनऊ के बीकेटी में किशोरी की हत्या व रेप की आशंका, आईपीएस के फार्महाउस के मजदूरों पर शक

लखनऊ के बीकेटी में किशोरी की हत्या व रेप की आशंका, आईपीएस के फार्महाउस के मजदूरों पर शक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में घर से खेत चराने गई किशोरी की हत्या की घिनौनी वारदात प्रकाश में आई है। वारदार लखनऊ के बख्शी तालाब इलाके की है। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला रेप और फिर हत्या करने का लग रहा है। पास के ही एक आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस पर काम करने वाले मजदूरों पर किशोरी के परिजनों ने शक जाहिर किया है। घर से जानवर चराने व पानी लेने निकली थी किशोरी, ट्यूबेल के पिछे पड़ी मिली लाश   पुलिस का कहना है कि किशोरी घर से अक्सर पास के खेत में जानवर चराने और वहां बने ट्यूबेल से पानी लेने जाया करती थी। उसका शव पानी से भीगा हुआ था और चेहरे व सिर पर भारी चीज से चोट के निशान और खून भी लगा हुआ है। आशंका है कि किशोरी वहां पानी लेने गई होगी और हत्यारों ने उसे रेप के लिए दबोचा होगा। बाद में उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया, पुलिस को ज...
लखनऊ में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नाका के मोबाइल कारोबारी की आज सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको रात बदमाशों ने गोली मार दी थी। बताया जाता है कि नाका में आलमबाग निवासी करन गुप्ता की नाका में मोबाइल की दुकान थी। बीती रात बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में उनको गोली मार दी थी। इसके बाद उनको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
लखऩऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, आलमबाग में सरकारी आवास में मिला शव

लखऩऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, आलमबाग में सरकारी आवास में मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखऩऊः राजधानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सब इंस्पेक्टर रामरतन वर्मा का शव आलमबाग स्थित सरकारी कालोनी में मिला है। बताया जाता है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है। शव के पास ही दो नाली एक लाइसेंसी बंदूर भी रखी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। सब इंस्पेक्टर इस वक्त 100 हरदोई में तैनात थे। पुलिस और फारेंसिक फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हांलाकि पुलिस मामले में आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है।...