Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा

UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया

UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया (55) का बीती देर रात निधन हो गया। बताते हैं कि वह काफी समय से बीमार थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी थी। उन्होंने हैदराबाद के निजी अस्पताल में बीती रात अंतिम सांसें लीं। वह बेहद सरल और सौम्य स्वभाव की थीं। उनके पति उदयभान करवरिया दो बार विधायक रह चुके हैं। लीवर सिरोसिस की बीमारी से थीं पीड़ित उनके निधन से समर्थकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत सभी पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। ये भी पढ़ें : अलर्ट : पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां फेल, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा   बताया जा रहा है कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन उनका शव लाया जाएगा। फिर वहां से प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर ...
बादा : ‘सरकार सबके साथ’…मंत्री रामकेश निषाद ने सेवा पखवाड़ा में कहीं ये बातें..

बादा : ‘सरकार सबके साथ’…मंत्री रामकेश निषाद ने सेवा पखवाड़ा में कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा सरकार सबके साथ है। हर वर्ग, हर तबके का विकास किया जा रहा है। सरकार की योजनाएं सभी के लिए हैं। अब आयुष्मान योजना का लाभ लेकर लोग अपने स्वास्थ्य का ज्यादा आसानी से ख्याल रख सकते हैं। ये बातें बांदा में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। बड़ोखर में स्वास्थ शिविर का उद्घाटन वह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के बाद बात कर रहे थे। मंत्री ने खुद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर व्यवस्था भी देखी। सफाई मित्रों से बातचीत कर उन्हें आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। दरअसल, "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ोखर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। मंत्री रामकेश निषाद ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने ...
यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। जनसंघ के संस्थापक स्व. उपाध्याय को पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी प्रमुख नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रहेंगे लखनऊ आज होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी फिर प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृ...
अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद समेत 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को संभावित सपा प्रत्याशी माना जा रहा है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में अयोध्या विधानसभा सीट है। सभी दलों की नजर अयोध्या पर है। ये भी पढ़ें : UP : छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली.. जानकारी के अनुसार दर्ज हुए केस में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली के रवि तिवारी ने अजीत प्रसाद पर जमीनी विवाद में अगवा कर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बड...
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अखिलेश का BJP से सवाल, ‘आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अबतक क्यों नहीं’

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अखिलेश का BJP से सवाल, ‘आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अबतक क्यों नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का मुद्दा इस समय काफी गरम है। पक्ष और विपक्ष दोनों के बयान आ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेस करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कई सवाल भी उठाए। अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अबतक क्यों नहीं हुआ। यह भी कहा कि 'लगे हाथ महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी के उपचुनाव की भी घोषणा करवा दी जाती।' 'वन नेशन वन इलेक्शन' को बताया बड़ी साजिश सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बोले कि यह 'वन नेशन वन इलेक्शन, वन डोनेशन' बीजेपी की एक बड़ी साजिश है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि '..क्या महिला आरक्षण लागू होगा? क्या इसके लिए सरकार तैयार है।' उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की रिपोर्ट 18,626 पेज की थी। 18,626 पेज की रिपोर्ट 191 दिन में पूरा करने ...
UP : गदगद दिखे मंत्री रामकेश निषाद, हमीरपुर में जगह-जगह पुष्प वर्षा-भव्य स्वागत

UP : गदगद दिखे मंत्री रामकेश निषाद, हमीरपुर में जगह-जगह पुष्प वर्षा-भव्य स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर के प्रभारी बनाए गए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके काफिले को रोककर पुष्प वर्षा की। मंत्री भी भव्य स्वागत से हुए गदगद, कहीं ये बातें.. साथ ही फूल-मालाओं से लाद दिया। हमीरपुर में इस भव्य स्वागत से प्रभारी मंत्री श्री निषाद भी गदगद नजर आए। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि हमीरपुर के लोगों से मिली इस आत्मीयता और अभिनंदन से वह बेहद खुश हैं। इस खुशी को शब्दों में व्यक्ति नहीं कर सकते हैं। दरअसल, मंत्री रामकेश निषाद भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के पहले दिन हमीरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। फिर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा ...
UP : मठाधीश वाले बयान पर भड़के भाजपाई, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

UP : मठाधीश वाले बयान पर भड़के भाजपाई, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव के मठाधीश बयान पर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। बांदा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों का अपमान किया है। अशोक लाट तिराहे में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में पार्टी नेता संतोष गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, मनोज पुरवार, अंकित बासू, वंदना गुप्ता, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : दादी के अंतिम संस्कार में आए नाती की हादसे में गई जान, परिवार में कोहराम  ...
बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला भाजपा कार्यालय बांदा में बीजेपी के राष्ट्रव्यापी ‘सदस्यता अभियान 2024’ का आज शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, मालती बासू आदि मौजूद रहे। सदर विधायक ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र नवनिर्माण के इस सदस्यता महाअभियान में सभी भागीदार बनें। साथ ही खुद भाजपा के सदस्य बनें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..  ...
UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट

UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अभी कुछ दिन पहले मथुरा के मांट के भाजपा विधायक ने खुद की जान को खतरा बताया था। रिपोर्ट में लिखाया है कि फोन काॅल करके उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच एक और भाजपा विधायक ने खुद की जान को खतरा बताया है। बहराइच के बीजेपी विधायक विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही गनर से खुद की जान का खतरा बताया है। विधायक ने मामले की शिकायत हरदी थाना में की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महसी से विधायक हैं सुरेश्वर सिंह जानकारी के अनुसार महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का कहना है कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या कर सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों हत्या की साजिश रच रहे हैं और किसी भी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में संबंधित धाराओं में मुकदमा ...
Kanpur : सीएम योगी बोले, सपा की टोपी लाल-मगर कारनामे काले, कानपुर को लौटाएंगे लाल इमली

Kanpur : सीएम योगी बोले, सपा की टोपी लाल-मगर कारनामे काले, कानपुर को लौटाएंगे लाल इमली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में रहे। यहां जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने बटन दबाकर 751 करोड़ की 442 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले में युवाओं से मुलाकात भी की। रोजगार पाने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र भी दिए। कानपुर में अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि यहां की पहचान रही लाल इमली को कानपुर को लापस लौटाएंगे। साथ ही सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी टोपी लाल है, लेकिन कारनामे काले हैं। लाल इमली के लिए जल्द देंगे बड़ा पैकेज मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा में अपना संबोधन यह कहते हुए शुरू किया कि कानपुरवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने यहां से दो भाजपा सांसदों को चुनकर संसद भेजा है।  कहा कि आज 50 कंपनियों ने 1000 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। टैबलेट भी वितरित किया है। ...