Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में नए अधीक्षक की ज्वाइनिंग, इससे पहले 3 ने छोड़ी कुर्सी

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में नए अधीक्षक की ज्वाइनिंग, इससे पहले 3 ने छोड़ी कुर्सी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्तार अंसारी वाली बांदा जिला कारागार में जेल अधीक्षक की नियुक्ति हो गई है। नए जेल अधीक्षक ने कार्यभार भी संभाल लिया है। रायबरेली के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बांदा मंडल कारागार का कार्यभार ग्रहण किया है। बीते 15 महीने 13 दिन से बांदा जेल सुप्रीटेंडेंट की यह कुर्सी खाली थी। इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ जेलर वीरेंद्र वर्मा संभाल रहे थे। मुख्तार की वजह से बचते हैं यहां आने से जेल अधिकारी खास बात यह है कि इस दौरान तीन जेल अधीक्षकों की बांदा जेल में नियुक्ति की गई। लेकिन किसी ने भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। सभी बांदा जेल ज्वाइन करने की बजाय लंबी छुट्टी पर चले गए। माना जाता है कि ज्यादातर जेल अधीक्षक माफिया मुख्तार अंसारी की वजह से बांदा आने से घबराते हैं। इसीलिए यहां पोस्टिंग होने पर ज्वाइन करने नहीं आते। तीन जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, विजय विक्रम सिंह, पवन प्रताप...
Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में..

Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात महुआ ब्लाक के दुर्गापुर गांव में हुई। बताते हैं कि दुर्गापुर का रहने वाला अर्जुन उर्फ छोटू (20) पुत्र भइयन प्रजापति बीती रात घर में सो रहा था। इसी बीच धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा लग रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मान रही प्रेमप्रसंग एएसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड की टीम सबूत जुटा रही हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि गांव की एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ...
लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में कहा कि भाजपा पिछड़ों और दलितों को शूद्र मानती है। भाजपा हम सभी को शूद्र मानती है। कहा कि हम धार्मिक स्थल पर जाते हैं या संतों और गुरुओं से मिलते हैं तो भाजपा को दिक्कत होती है। कहा कि आज हम यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे तो हमें रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे। भाजपा के गुंडों ने हमपर हमला किया। कहा कि भाजपा समझ ले कि हम समाजवादी लोग डरने-घबराने वाले नहीं। कहा, मेरी सुरक्षा कम की, पीएसी हटाई सपा मुखिया अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पुलिस और पीएसी को मौके से पहले ही हटा लिया। थोड़ी-बहुत पुलिस मौजूद रही, वह पूरी तरह से तमाशबीन बनी रही। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के लोग याद रखें समय बदलता है। याद रखें कि उनके लिए भी ऐसी ही व्यवस्था होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आज समझ में ...
यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो सहेलियों की शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना बबीना के खैलार गांव की एक लड़की ने प्रेमिका के लिए 12 लाख रुपए खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) कराया। आरोप है कि फिर उसी प्रेमिका (लड़की) ने दूसरे लड़के के चक्कर में आकर उसे धोखा दे डाला। अब बेचारी न इधर की रही और न उधर की। प्रेमिका का दिल अब लड़के पर आया तो बदल गई परेशान होकर अब लड़की से लड़का बनी सना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में पुलिस की एंट्री हुई। एक्शन में आई बबीना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। वहां से फिलहाल उसे जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई होगी। पूरा मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम थीं। साल 2016 में वह प्रेमनग...
नाकाम मोहब्बत : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका

नाकाम मोहब्बत : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : Lovers Suicide Case मोहब्बत नाकाम होते दिखाई दी तो एक प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान कराने में पुलिस को घंटों लग गए। क्योंकि दोनों के चेहरे और शरीर के कई हिस्से गायब हो चुके थे। दोनों के ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़का 12वीं तो लड़की 11वीं की थी छात्रा जानकारी के अनुसार कानपुर के झींझक सम्राट अशोक नगर के रहने वाले सुभाष यादव का पुत्र अंकित इंटर का छात्र था। उसका सुखदेव की बेटी मोहनी पाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहनी 11वीं की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका दोनों के प्रेम संबंधों का परिवार के लोगों को पता चल गया था। प...
Banda Breaking : बांदा में प्रेम-प्रसंग में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम

Banda Breaking : बांदा में प्रेम-प्रसंग में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेमिका से शादी न होने से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने झांसी रेल मार्ग पर पटरियों के बीच उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनाक्रम जिले के मटौंध थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मटौंध कस्बा निवासी धीरेंद्र (22) पुत्र घनश्याम मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। लड़की के घर वाले नहीं थे शादी को राजी, पिता ने बताया इसके बाद घर से थोड़ी दूरी पर पहुंचकर मटौंध रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि धीरेंद्र मजदूरी करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी स्वजातीय युवती से पिछले दो साल से बेटे का प्रेम-प्रसं...
Breaking : बांदा में मोबाइल चार्ज करते वक्त युवक की करंट से मौत

Breaking : बांदा में मोबाइल चार्ज करते वक्त युवक की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मोबाइल का चार्जर लगाते वक्त करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि बोर्ड के पास तार कटा हुआ था। उससे हाथ छू जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। जबतक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह हुआ हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र तिवारी (26) पुत्र कामता प्रसाद आज सुबह घर पर मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी बीच चार्जर का प्लग लगाते समय स्विच बोर्ड के पास कटे तार से उनका हाथ छू गया। करंट से वह बुरी तरह चिपक गए। परिजनों ने किसी तरह उनको बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद उनको अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा.....
Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को बांदा से व्यापारियों को लेकर कानपुर जा रही एक बस की फतेहपुर में डंपर से टक्कर हो गई। यह हादसा फतेहपुर के औंग के पास हाइवे पर हुआ। बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी किसी के नाम-पते स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे करीब हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल लोग बांदा के बबेरू व आसपास इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीन लोग गंभीर हालत में रेफर बताया जाता है कि कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर औंग थाने के छिवली गांव में डंपर और यात्री बस की तेज टक्कर हो गई। बस चालक बबलू (45) निवासी बांदा, आज सुबह ही यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकला था। डंपर हाइवे चौड़ीकरण स्टोर में गिट्टी उतारकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि बस में बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के आसपास रहने वाल...
Breaking News : मध्यप्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

Breaking News : मध्यप्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शहडोल जिले में आज रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय से लेकर आसपास के इलाके में इनको महसूस किया गया। हालांकि, यह भूकंप इतना तीव्र नहीं था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 आंकी गई है। दूर के क्षेत्रों में इनको ज्यादा महसूस नहीं किया गया। फिर भी कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।  आज दोपहर में आए भूकंप के झटके  बताते हैं कि भूकंप के झटकों के बाद शहडोल जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों के लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, दूर के इलाकों में ज्यादातर लोगों को इसका एहसास कम ही हुआ। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप के झटके दोपहर 12:53 बजे महसूस किए गए हैं। इसके बाद इलाके के लोगों में खलबली मच गई। लोग एहतियात के तौर पर तुरंत ही अपने-अपने घरों से...
Update-Breaking News : बांदा में लगा नाइट कर्फ्यू, ‘समरनीति न्यूज’ से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया

Update-Breaking News : बांदा में लगा नाइट कर्फ्यू, ‘समरनीति न्यूज’ से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। आज रात यानी 10 अप्रैल रात 9 बजे से बांदा शहर में नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। 'समरनीति न्यूज' से बात करते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। बातचीत में जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज जिलाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को जहां 120 लोगों की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वहीं आज शनिवार को भी 110 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए नाइट कर्फ्यू आज से लगा दिया गया है। प्रतिकात्मक फोटो।जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि नाइट कर्फ्यू आज रात से ही लागू होगा। रात्रि 9 बजे स...