Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बीजेपी

महोबा : मंत्री रामकेश निषाद ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

महोबा : मंत्री रामकेश निषाद ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : महोबा में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बुंदेलखंड में "लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तैयारियों का बिगुल फूंक दिया। राज्य मंत्री ने इस मौके पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की। इस मौके पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर, हिंदू पक्ष को व्यासजी तहखाने में मिला पूजा का अधिकार https://samarneetinews.com/bjps-special-plan-for-10-seats-of-kanpur-bundelkhand-made-cluster-in-charge/...
बिहार : 9वीं बार नीतीश फिर मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री भी..

बिहार : 9वीं बार नीतीश फिर मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिहार में बीते कुछ घंटों में हुए तेजी से बदले राजनीतिक हालात ने सभी को हिलाकर रख दिया। लालू यादव की पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने नीतीश ने दिन में इस्तीफा दिया। फिर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। मीडिया से बातचीत में कही यह बात.. नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और फिर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं था। इसलिए इस्तीफा दिया है। वहीं आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बिहार के NDA प्रमुख भी बने नीतीश उधर, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही शपथ ग्रहण से पहले नीतीश को बिहार में एनडीए का प्रमुख भी घोषित कर दिया गया है। अब 17 महीने की सरकार के बाद नीतीश ने पाला बदलते हुए बीजेपी के साथ सरकार बना ली है। ये भी पढ़ें : भाजपा के यूपी प्रभारी बने बै...
बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने टटौली लोकसभा को लेकर नेताओं की नब्ज

बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने टटौली लोकसभा को लेकर नेताओं की नब्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा में आज पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं की नब्ज भी टटौली। मुद्दों पर किया फोकस दरअसल, जिले के प्रभारी मंत्री का फोकस स्थानीय मुद्दों पर था। बताते हैं कि कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय नेताओं से पूछा कि ऐसा कौन सा मुद्दा है जो आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को बढ़त दिला सकता है। इसपर सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-ritambhara-cried-bitterly/ कुछ नेताओं ने बांदा से चिल्ला होकर कानपुर जाने वाले सड़क मार्ग की मरम्मत की बात भी कही। वहीं कुछ नेताओं ने ...
बांदा : मंत्री रामकेश निषाद ने पदाधिकारियों संग सुना PM Modi का लाइव टेलीकास्ट..

बांदा : मंत्री रामकेश निषाद ने पदाधिकारियों संग सुना PM Modi का लाइव टेलीकास्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज तिंदवारी विधानसभा के ग्राम पचनेही में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें देश के प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट समस्त ग्रामवासियों के साथ देखा गया। इस मौके पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, महोखर प्रदेश धीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु सिंह मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष हिमांशू सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकारी का उपयोग जरूर करना है। उधर, ग्राम पंचायत जसईपुर (बांदा) में भी नवमतदाताओं व भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता बंधुओं के साथ मंत्री श्री निषाद ने पीएम मोदी का लाइव टेलीकास्ट सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में धारा 144 लागू, इस त...
UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान विधान परिषद के सुरक्षित रास्ते सदन में पहुंचे हैं। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बजट सत्र शुरू होने से पहले या कुछ दिन बाद उनके मंत्री बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। बताते चलें कि 2 फरवरी से राज्य का बजट सत्र शुरू होने वाला है। सुरक्षित रास्ते से सदन में पहुंचे दारा सिंह बताते चलें कि घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद दारा सिंह का मंत्री बनना तय था। फिर उप चुनाव में उनकी हार के बाद इसकी संभावना कम हो गई। बता दें कि दारा को अमित शाह का नजदीकी माना जाता है। वह नोनिया समाज से हैं जो पूर्वांचल में काफी प्रभाव रखता है। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-ritambhara-cried-bitterly/ भाजपा में उन्हें काफी जोरशोर से शामिल किया ...
बांदा विधायक बोले, यह विकास की गारंटी वाली यात्रा..

बांदा विधायक बोले, यह विकास की गारंटी वाली यात्रा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी महुआ ब्लाक में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौमुखी विकास की गारंटी की यात्रा है। ग्राम दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। विधायक ने लोगों को योगी-मोदी सराकर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..  ...
बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने बताया भारत विकसित संकल्प यात्रा का यह उद्देश्य..

बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने बताया भारत विकसित संकल्प यात्रा का यह उद्देश्य..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी के परसौड़ा और जौहरपुर में राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भारत विकसित संकल्प यात्रा को संबोधित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार गरीब, किसान और व्यापारी सभी वर्गों के लिए योजनाएं चला रही हैं। बांदा के परसौड़ा, जौहरपुर और बड़ोखर में कार्यक्रम उन्होंने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। साथ ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर भी मौजूद रहे। उधर, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम राज्यमंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में बड़ोखर खुर्द ब्लाक में हुआ। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल समेत अन्य अधिकारी मौजदू रहे। ये भी पढ़े...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीएम मोदी की मुलाकात

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीएम मोदी की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है। बताते हैं कि डिप्टी सीएम ने 3 राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटोज शेयर की हैं। मुलाकात की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम श्री पाठक ने लिखा है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, हम सभी के प्रेरणास्रोत, गरीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई देते हुए गरीब कल्याण व संगठन के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर.....
UP : प्रभारी मंत्री के सामने अफसरों की नासमझी ने बिगाड़ी बात, खुली पोल..

UP : प्रभारी मंत्री के सामने अफसरों की नासमझी ने बिगाड़ी बात, खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : अति उत्साह से घिरे बांदा जिला प्रशासन के अधिकारियों की नासमझी से प्रभारी/कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मंच पर बात बिगड़ गई। दरअसल, प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के मंच से जिले के पहले नागरिक यानी जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम ही स्वागत लिस्ट से गायब कर दिया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ का मौका जिलाध्यक्ष का नाम भी वरिष्ठता के हिसाब से देर में पुकारा गया। इस तरह प्रशासनिक नासमझी से पार्टी नेताओं के बीच असहज स्थिति हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने मंच पर नाराजगी जाहिर करते हुए बांदा के सीडीओ को आड़े हाथ लिया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करने से भी इंकार कर दिया। जिपं अध्यक्ष ने नाराजगी जताई, कही यह बात दरअसल, यह सबकुछ बांदा के माटा स्थित एक कालेज प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में ह...
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Bhajan lal Sharma Rajasthan New CM राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरकार सस्पेंस को खत्म हो गया है। भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम के लिए भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है। पहली बार संगानेर विधानसभा से विधायक बने भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दो डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम की भी घोषणा राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद पिछले 9 दिनों से इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था। बताया जाता है कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने बाहरी होने के आरोपों के बीच https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ सांगानेर से बड़े अंतर से...